फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heavy rain at ludiana, overbridge collapsed

लुधियाना में भारी बारिश, एनएच वन पर पुल धंसा

Sun, 19 Jul 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Sun, 19 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
heavy rain at ludiana, overbridge collapsed

लगातार बारिश से नेशनल हाईवे नंबर-1 पानीपत टू जालंधर पर निर्माणाधीन सिक्स लेन के जालंधर बाईपास चौक पर बने पुल का एक हिस्सा इस बारिश की भेंट चढ़ गया। दाना मंडी से लाडोवाल वाली साइड का हिस्सा मिट्टी खिसकने के कारण धंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक को रुकवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस हिस्से में कई जगह से मिट्टी खिसक गई है और उसके ऊपर बिछाई गई तारकोल की सड़क भी धंस गई है। पुल के नीचे बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुई बारिश के दौरान सोमा कंपनी द्वारा लुधियाना से खन्ना तक बनाए गए अलग-अलग पुलों के नीचे से मिट्टी बैठने के कारण किनारों पर बनी रेलिंग टूट कर लटक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आनन-फानन में पुल के टूटे हिस्से की मरम्मत कर मिट्टी डाल दी थी, लेकिन इसके बावजूद शनिवार को हुई बारिश से फिर से पुल के नीचे से मिट्टी खिसक गई। भारी बारिश के कारण महानगर के कई निचले हिस्सों में पानी भर गया और लोगों के घरों में घुस गया। कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed