फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain alert in Punjab even today

Chandigarh News: पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 16 Jul 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab even today
-बारिश से पारा सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे गिरा
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बारिश से पारा गिरकर सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे पहुंच गया। तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पठानकोट का सबसे अधिक 34.5 डिग्री का पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए भी पंजाब में भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में हालांकि कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 24.1 डिग्री का न्यूनतम पारा अमृतसर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान अमृतसर में 51.3 एमएम, बठिंडा में 20.2 एमएम, फरीदकोट में 16.0 एमएम, मोगा में 18.0, गुरदासपुर में 3.6, फाजिल्का में 4.5 एमएम की बारिश प्रमुख तौर पर दर्ज की गई।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना का 32.0 डिग्री, पटियाला का 31.0 डिग्री, बठिंडा का 31.0 डिग्री, फाजिल्का का 31.6 डिग्री और फिरोजपुर का 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री, पटियाला का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 27.2 डिग्री, फरीदकोट का 26.0 डिग्री, फिरोजपुर का 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed