फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain alert for five days in Chandigarh weather news

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, पांच दिन खूब बरसेंगे बदरा..दो दिन पहले डूब गया था आधा शहर

Thu, 21 Aug 2025 01:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:15 PM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक नहीं बल्कि पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से 22 से 26 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Heavy rain alert for five days in Chandigarh weather news
बारिश के दौरान छाता लिए खड़ी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल में बुधवार को मौसम सुहाना रहा। दिन में थोड़ी देर के लिए उमस भरी गर्मी ने परेशान किया लेकिन उसके बाद बादलों ने डेरा डाल दिया। वहीं वीरवार को सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है और तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर से चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 22 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। 22, 24, 25 और 26 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जबकि 23 अगस्त को रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय सुखना लेक पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। उधर, पंचकूला में बुधवार बारिश के बाद सड़कों पर जाम लग गया। इस दौरान चंडीगढ़ के विकास नगर से पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 तक सबसे अधिक जाम लगा। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को आधे शहर में भारी बारिश हुई थी। हीटिंग इफेक्ट से बने हाई लोकलाइज्ड क्लाउड ने चंडीगढ़ में कहर बरपा दिया। छोटे-छोटे बादल शहर के पूर्वी हिस्सों में ही जमकर बरसे और देखते ही देखते शहर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया। सेक्टर-9, किशनगढ़, मनीमाजरा और हाईकोर्ट के रास्ते तालाब में बदल गए, वहीं पीजीआई में भी पानी घुस गया। महज एक घंटे की बारिश में सुखना लेक का स्तर 1162.5 फीट से छलांग लगाकर 1163 फीट तक पहुंच गया और सीजन में पहली बार इसके दो फ्लड गेट खोलने पड़े। दूसरी ओर, शहर के दक्षिणी सेक्टर सूखे ही रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 339 पेड़ों की बलि: सेक्टर-56 में पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी...यूटी प्रशासन ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed