फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain .. 11.4 mm of water rained in two hours, roads full

Chandigarh News: झमाझम बारिश.. दो घंटे में 11.4 एमएम पानी बरसा, सड़कें लबालब

Fri, 30 Jun 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain .. 11.4 mm of water rained in two hours, roads full
चंडीगढ़। मानसून के आने के बाद शहर में वीरवार को दूसरी बार सबसे तेज बारिश हुई। दो घंटे में 11.8 एमएम पानी बरसा। शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई। बारिश के बाद थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली लेकिन उसके बाद फिर हल्के बादल छा गए। लगा कि शाम को फिर बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुखना लेक पर बारिश के बौछारों के बीच पर्यटक मस्ती करते नजर आए। दोपहर के समय बारिश होने के बावजूद मौसम पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ही शहर का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


तीन दिन में इतनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार एक जून से लेकर वीरवार शाम 5:30 बजे तक 133.4 एमएम बारिश हुई है। वीरवार को 11.4 एमएम पानी बरसा। बुधवार को बारिश नहीं हुई थी। मंगलवार को 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई लेकिन सोमवार को 41.8 एमएम बारिश हुई थी। आंकड़ों के अनुसार अभी सीजन में 18.6 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed