{"_id":"e94cbde0f8440940fe0e9c4b7eacc0eb","slug":"heavy-army-reached-nawanseher-and-people-shocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर में जुटी सेना तो लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांशहर में जुटी सेना तो लोगों में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर।
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनानगर आतंकी हमले के चार दिन बाद अचानक शहर में सेना और पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा देख बंगा के लोगों में सनसनी फैल गई। करीब छह से सात वाहनों में सेना के कई बड़े अधिकारी, जवान और कमांडो शुक्रवार देर शाम जैसे ही सिटी थाने पहुंचे, लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में सेना के बंगा पहुंचने की खबर मिलते ही एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी भी तुरंत थाने पहुंचे गए। इसके साथ ही थाने का गेट बंद कर दिया गया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में यह चर्चा रही कि आतंकी हमले को लेकर संदिग्धों की तलाश में सेना और पुलिस ने थाने में डेरा डाला है। कस्बा मुकंदपुर के आसपास के कुछ गांवों में पुलिस ने नाकेबंदी भी कर दी तथा सादी वर्दी मेें पुलिस जवान इन गांवों में घूमते रहे। सेना और पुलिस प्रशासन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी ने इसे रुटीन एक्सरसाइज बताया जबकि दूसरा पहलू यह है कि बंगा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच चुके हैं और उनके पास अत्याधुनिक हथियार भी देखे गए हैं।