{"_id":"66711a74a80b8aaafc0af338","slug":"heatwave-in-chandigarh-electricity-water-problem-increased-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बिगड़े हालात: लगातार छठे दिन 44 डिग्री पार रहा पारा, बिजली-पानी की समस्या बढ़ी; पिघलने लगीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बिगड़े हालात: लगातार छठे दिन 44 डिग्री पार रहा पारा, बिजली-पानी की समस्या बढ़ी; पिघलने लगीं सड़कें
Tue, 18 Jun 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:56 AM IST
सार
चंडीगढ़ में मानसून जून महीने के आखिरी दिनों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे पहले प्री-मानसून एक्टिविटी भी होगी। फिलहाल मंगलवार और बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बुधवार को बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी लेकिन ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गर्मी के कारण सड़कें पिघलने लगी हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई इलाकों में लोग बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड चौक पर तेज धूप की वजह से सड़क पिघलने लगी है। सड़क पर टायर के निशान छपने लगे हैं। बुधवार को इस भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब गर्मी से राहत मानसून के दस्तक के बाद ही मिलेगी। फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग, पश्चिम बंगाल के कुछ भाग, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष भाग और बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन
बिजली के अघोषित कट बढ़े, पानी का प्रेशर भी लो
भीषण गर्मी की वजह से शहर में अघोषित कट बढ़ गए हैं। पहले बिजली विभाग की तरफ से रूटीन बिजली कट की जानकारी दी जाती थी। अब वह भी बंद हो गई है। विकास नगर, मनीमाजरा के साथ इंदिरा कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियों में बिजली की काफी ज्यादा समस्या है। कई रातें लोगों को बिना बिजली के गुजरनी पड़ रही है। दिन में भी कम वोल्टेज की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं, पानी के लो प्रेशर की काफी ज्यादा समस्या है। सुबह के समय पानी ऊपरी मंजिलों पर नहीं पहुंच रहा है। कई जगह बिजली की वजह से भी पानी की सेवा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
44.5 डिग्री पारा, डब्ल्यूडी का भी ज्यादा असर नहीं
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा तापमान रहना यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह बताता है कि शहर में गर्मी किस कदर की भीषण पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रविवार और सोमवार की गर्मी एक समान रही। समस्या यह भी है कि पारा रात के समय में भी कम नहीं हो रहा है।
आज भी भीषण गर्मी
मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। हालांकि, डब्ल्यूडी की वजह से शाम के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी न हो तो सुबह 11 बजे से तीन-चार बजे के बीच बाहर न निकले। अगर बाहर जाना ही है तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें।
अगले चार दिनों का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 जून 42 31
20 जून 40 31
21 जून 41 31
22 जून 42 30