फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat wave in Chandigarh,heat broken all records in May Month

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, अगले सात दिन राहत नहीं

Sat, 18 May 2024 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 11:09 AM IST
सार

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जो अभी आने वाले दिनों में जारी रहेगा। पूरे दिन लू चल रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम केंद्र की तरफ से पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव और चंडीगढ़ के प्रशासक को पत्र लिखा गया है और गर्मी से निपटने संबंधी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Heat wave in Chandigarh,heat broken all records in May Month
चंडीगढ़ में भीषण गरमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की गर्मी ने मई महीने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा। पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर दो बजे के करीब आसमान से आग बरसी। तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। परेशानी की बात यह है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले सात दिन तक इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। गर्मी के इस ट्रेंड को देखकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
विज्ञापन


आमजन भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर रहे। दिनभर गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों को बहुत परेशान किया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर में भीषण गर्मी की लहर चली। शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह मई महीने में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मई में अब तक अधिकतम तापमान 24 मई 2013 को 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके बाद यह पहली बार है, जब तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 मई 1988 में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, यह तापमान एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया था। माना जाता है कि शहर में तापमान एयरपोर्ट के मुकाबले एक-डेढ़ डिग्री कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चार दिन के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने कहा कि फिलहाल अगले सात दिन बारिश की संभावना नहीं है। अगले चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ भीषण गर्मी की लहर की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि हैरान करने वाले ट्रेंड नजर आ रहे हैं। अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले सात दिन बारिश के आसार नहीं है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और पंजाब के बठिंडा में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है।

गर्मी बढ़ने के कई कारण, ग्लोबल वार्मिंग मुख्य
एके सिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ने के पीछे कई कारण है, जिसमें मुख्य ग्लोबल वार्मिंग को माना जा सकता है। पहले जब-जब गर्मी ज्यादा होती थी तो एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो जाता था, जिसकी वजह से तापमान कम हो जाता था लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। अभी अगले 7 दिन तक किसी मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना नहीं है इसलिए यह गर्मी की शुरुआत है। लोगों को इससे भी ज्यादा गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए।


आज भी चुभन वाली गर्मी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को पूरे दिन चुभन वाली धूप रहेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख          अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

18 मई                 43                         27
19 मई                 44                         28
20 मई                 44                         29
21 मई                 43                         29
22 मई                 43                         28
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed