{"_id":"627abd97428bb25cff51d835","slug":"heat-wave-expected-for-five-days-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: फिर चढ़ने लगा पारा, पांच दिनों तक लू चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: फिर चढ़ने लगा पारा, पांच दिनों तक लू चलने के आसार
Wed, 11 May 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 01:01 AM IST
सार
हरियाणा में फिर से 45 डिग्री तक तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म हिसार रहा जहां का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा मौसम अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद हरियाणा में एक बार फिर से पारा चढ़ने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में बालसमंद भिवानी में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतमतम तापमान यमुनानगर के दामला में 24.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी पांच दिनों में पारा 45 पार जा सकता है। इसके साथ लू चलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई थी। इससे तापमान में 4 से 6 डिग्री तक कमी आ गई थी और लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की थी। मंगलवार से फिर से प्रदेश में तेज गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगामी पांच दिनों में प्रदेश में और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि दोबारा से पारा 45 पार जा सकता है। साथ ही लू चलने के भी आसार हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि बाहर निकलने से पहल लू से बचाव के इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
जिला अधिकतम तापमान
- हिसार 44.4
- नारनौल 43
- सिरसा 43
- सोनीपत 43
- फरीदाबाद 41.9
- रोहतक 40
- जींद 40
- गुरुग्राम 39.6
- अंबाला 38.4
- कैथल 38.1
- कुरुक्षेत्र 37.7
- करनाल 37