{"_id":"6642daadb3ec50e5fa01e4aa","slug":"heat-wave-alert-for-punjab-for-two-days-weather-update-news-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब में 16 और 17 को हीट वेव का अलर्ट, चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब में 16 और 17 को हीट वेव का अलर्ट, चार डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, एडवाइजरी जारी
Tue, 14 May 2024 08:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 08:59 AM IST
सार
विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अगले कुछ दिनों के लिए शुष्क मौसम रहने वाला है। इस कारण सूबे में 16 व 17 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री और उत्तरी पंजाब के हिस्सों में 41-44 डिग्री तक तापमान रह सकता है। इस कारण हीट वेव चलेगी और लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई है।
विभाग ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग तेज धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सिर को कपड़े, टोपी और छतरी से ढक कर रखें। विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ स्थानों में बारिश के चलते तापमान में बदलाव जरूर देखने को मिला है।
विज्ञापन
बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह पटियाला में 39 डिग्री, समराला में 39.1 व मोहाली में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले कुल एवरेज अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तापमान में कमी आई है।