{"_id":"79513086ab9ac6fe7a2c13644d6b3e38","slug":"heat-stroke-head-constable-death-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी: हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी: हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह दलाल की शनिवार को हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। उनके परिजनों ने बताया कि लगातार धूप में काम करने से उन्हें डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो रही थी। गर्मी के कारण ही उन्हें यह हार्ट अटैक आया होगा।
विज्ञापन
घटना के वक्त सुरेंद्र की ड्यूटी ताज होटल के सामने थी। वे नो पार्किंग वाहनों को उठाने वाली रिकवरी वैन के चालक थे। दोपहर के वक्त गाड़ी का टायर पंचर हो गया था और वे खुद टायर बदलने लगे।
विज्ञापन
अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्होंने अपने साथी जयवीर को इसकी जानकारी दी। पीसीआर कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
विज्ञापन
1991 में हुए थे पुलिस में भर्ती :
सुरेंद्र सिंह सेक्टर-26 पुलिस लाइन की कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे मूल रूप से जिला झज्जर के गांव छारा का निवासी थे। उनका दिल से संबंधित बीमारी का पीजीआई में इलाज चल रहा था। सुरेंद्र ने साल 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद से नौकरी शुरू की थी।
इस हादसे के बाद सुरेंद्र सिंह की पत्नी शकुंतला और उनके दो बेटे गहरे सदमे में हैं। उनका बड़ा बेटा सुमित बीए प्रथम और दूसरा बेटा विजय बारहवीं में पढ़ता है।
12 घंटे रहती है ड्यूटी :
ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की ड्यूटी अकसर 12 घंटे की रहती है। गर्मी के दिनों में इतनी लंबी ड्यूटी के दौरान विभाग की ओर से पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि गर्मी में ड्यूटी का समय 6 से 8 घंटे होना चाहिए। दोपहर के नाके पर पाबंदी लगनी चाहिए। गौरतलब है कि शनिवार को शहर में दोपहर में ओवर स्पीड के नाके लगाए गए थे।