{"_id":"643c57c41af5e785ba0a57b6","slug":"heat-released-sweat-mercury-reached-39-degrees-chances-of-relief-from-19-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-117056-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 39 डिग्री पहुंचा पारा, 19 से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 39 डिग्री पहुंचा पारा, 19 से राहत के आसार
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अप्रैल के महीने में ही जून-जुलाई का अहसास होने लगा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से शहर का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उसके बाद अगले कुछ दिनों तक शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं, जबकि कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। इससे तापमान वर्तमान के तापमान से 6 से 7 डिग्री तक कम हो जाएगा लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अप्रैल माह के अंत तक शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा।
उधर, सोमवार को ही मौसम विभाग के अनुसार तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।