{"_id":"69ebdd9badfd96f1da074ac2","slug":"heat-attack-electricity-comes-to-the-rescue-chandigarh-news-c-71-1-mli1010-141694-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्मी ने किया अटैक, बिजली ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्मी ने किया अटैक, बिजली ने दिया साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में रोजाना 6 से 8 घंटे तक बिजली के घोषित और अघोषित कट लगने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग में तेज उछाल आया है। इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बार-बार कट लगाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे दिक्कत बढ़ जाती है।
पानी के लिए भी जूझ रहे लोग
बिजली कटौती का सीधा असर पानी की सप्लाई पर पड़ रहा है। मोटर न चल पाने के कारण कई कॉलोनियों में सुबह और शाम पानी नहीं आ रहा। लोगों को पानी स्टोर करने और पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को पानी के टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ता है।
जनता का गुस्सा फूटा
दिन में 7–8 घंटे बिजली नहीं रहती, ऊपर से पानी भी नहीं आता। बच्चों और बुजुर्गों के साथ हालात बहुत मुश्किल हो गए हैं। -कुलभूषण शर्मा, निवासी ढकोली
कई बार बिना शेड्यूल के कट लगा देते हैं। बहुत बार रात के समय भी बिजली चली जाती है। अगर पहले से सूचना मिले तो हम कुछ इंतजाम कर सकें। -मणि शर्मा, निवासी बलटाना
विज्ञापन
घर के अंदर बिजली नहीं और बाहर इतनी तेज धूप कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बिजली न आने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो जाती है। इस कारण सभी काम ठप हो जाते हैं। -राजकुमार बक्शी, निवासी शिवालिक विहार
प्रशासन और बिजली विभाग कटघरे में
स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हर साल गर्मियों में यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। जगह-जगह पर बिजली की तारों के जाल बने हुए हैं। बिजली विभाग को गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले पहले इंतजाम पूरे करने चाहिए थे।
स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. गगनदीप सिंह के अनुसार लगातार गर्मी और बिजली कटौती के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिन में ज्यादा पानी पीएं, खुद को हाइड्रेट रखें, दोपहर में धूप से बचें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे, पानी स्टोर करके रखें, बिना जरूरत बाहर न निकले। उन्होंने बताया कि हीट वेव का मुकाबला करने के लिए हमारे पास पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ओआरएस और आईवी फ्लूइड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इस समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए अतिरिक्त पांच बेड 24 घंटे तैयार रखे हुए हैं।