{"_id":"68932e7bb6b7aace2900e396e2af7985","slug":"heat-and-summer-weather-form-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: आज से झेलें लू के थपेड़े, बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: आज से झेलें लू के थपेड़े, बढ़ेगा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में बुधवार से गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया अगले दो से तीन दिन के भीतर पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम में भी दो डिग्री का उछाल आएगा।
विज्ञापन
फिलहाल दस जून तक कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। इस दौरान न तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है और न ही तापमान नीचे गिरने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
वही, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 दर्ज किया गया, जबकि सोमवार रात का तापमान 24.5 डिग्री था। नार्थ इंडिया के सभी राज्यों में अब पारा बढ़ेगा और लू चलेगी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। पहले पांच जून तक केरल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं देखी जा रही है। चंडीगढ़ में एक जुलाई के आसपास मानसून पहुंचने की बात कही जा रही थी।