फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing the words reached Caste, run police station

जातिसूचक शब्द सुनकर पहुंच गया थाना

Fri, 31 Jan 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला-पंचकूला
अमर उजाला-पंचकूला Updated Fri, 31 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing the words reached Caste, run police station
ग्रीवेेंस कमेटी सदस्य एवं पिंजौर के एक गांव के पूर्व सरपंच ने कुछ व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसीपी हेडक्वार्टर कृष्ण हुड्डा को शिकायत भी दी गई है। यह सब एक एसआई के सामने हुआ, जिसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

गांव भोगपुर के पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह ने शिकायत में बताया कि बुधवार को वह पिंजौर में किसी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा थे।

तभी रास्ते में सड़क पार कर रहा लड़का एक बाइक से टकरा गया, जिससे बाइक पर सवार दो लड़के व सड़क पार करने वाले लड़के गिर गए।

उसी समय बाइक पर सवार लड़कों ने टकराने वाले से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दोनों लड़कों से उसे छुड़वाया। मामला निपटाने के बाद वह किसी के दाह संस्कार पर चले गए।

वहां से लौटते समय पता चला कि उनके खिलाफ लड़कों ने थाने में शिकायत दी है। वह थाने पहुंचे तो वहां कालका के मुकेश सोढी अपने लड़के समेत अन्य लोगों के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह थाने में गए तो उन्हें देखते ही वे चिल्लाने लगे, जबकि मामले की जांच कर रहे एसआई सुशील कुमार लाला भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सामने ही उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए। एसआई ने मोबाइल और 2500 रुपये लेकर उन्हें वहां से भगा दिया।

इस शिकायत के बाद एसआई सुशील को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि पूर्व सरंपंच के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed