{"_id":"358e309465896b9471b31e663cf0da77","slug":"healthy-baby-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग परखेगा, कितने स्वस्थ हैं आपके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग परखेगा, कितने स्वस्थ हैं आपके बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 27 Feb 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीसी सेक्टर-4 स्थित रेल विहार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा द्वारा माइक्रो न्यूट्रिएंट सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
सोसाइटी के लोगों को जानकारी देते हुए अर्बन नोडल आफिसर डा. सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के 75 प्रतिशत बच्चे अनीमिया से पीड़ित हैं। बच्चों में विटामिन ए की कमी होने से दस्त, खसरे और निमोनिया की संभावना बढ़ जाती है। इससे बच्चों की सेहत के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डा. वीके बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इनमें बच्चों को विटामिन ए, पेट के कीड़े मारने के लिए मेडिसिन देने के अलावा आयोडिन की मात्रा मापने के लिए साल्ट टेस्टिंग और टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की जांच सहित पांच सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
यह अभियान बाल पोषण माह अर्धवार्षिक पूरक अभियान के नाम से चलाया जाएगा। इसे साल में दो बार फरवरी और अगस्त में चलाया जाएगा।
खाना पकने के बाद ही नमक डालें
-खाना पकने के बाद ही भोजन में नमक डालें, ताकि आयोडीन बरकरार रहे।
-आयरन की कमी के कारण बच्चों में खून की कमी आ जाती है। इसके बचाव के लिए बच्चों को दाल का पानी, हरी सब्जियां खिलानी चाहिए। जिन बच्चों में आयरन की कमी हो, उन्हें आयरन सिरप पिलाएं। यह दवा बच्चों को सप्ताह में दो बार खाना खाने के बाद एक-एक एमएल देनी चाहिए।