फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister will take stock of preparations for rescue from third wave in PGI today

चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री आज पीजीआई में, तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 11:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। वे यहां पीजीआई में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
Health Minister will take stock of preparations for rescue from third wave in PGI today
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को शहर में होंगे। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने वह शाम चार से शाम साढ़े सात बजे तक पीजीआई में रहेंगे। इस दौरान एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में एमआरआई मशीन का उद्घाटन करने के साथ ही विभिन्न यूनिटों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


इनमें ट्रॉमा सेंटर, एडवांस कार्डियक सेंटर, रिसर्च ए ब्लॉक, नेहरू अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा वे पीजीआई निदेशक व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट जानेंगे।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्री की इस यात्रा की जानकारी शनिवार दोपहर में हुई। अचानक से मिली आगमन की सूचना के बाद पीजीआई प्रशासन आनन-फानन तैयारियों में जुट गया। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री का मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर एम्स के उद्घाटन का है लेकिन वहां से वह शाम 4 बजे पीजीआई पहुंचेंगे। जहां रेस्ट हाउस में कुछ देर आराम करने के बाद वह पहले से तय प्रोटोकॉल के अनुसार निरीक्षण और बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed