फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   health minister surjit jyani inaugrates rehabilitation center mohali

मोहाली को मिला पुनर्वास केंद्र, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा

Thu, 18 Feb 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 18 Feb 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
health minister surjit jyani inaugrates rehabilitation center mohali

मोहाली को पुनर्वास केंद्र की सौगात मिल गई है। तीन करोड़ की लागत से बने इस सेंटर में हर तरह की आधुनिक सुविधा मौजूद रहेगी।

विज्ञापन


पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार द्वारा शुरू की गई नशा मुक्ति मुहिम को पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र को बनाने में तीन करोड़ पांच लाख रुपये की लागत आई है। सेंटर में 50 बिस्तर का इंतजाम है।

समागम में सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पंजाब सेहत सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़, एमडी हुसन लाल, डायरेक्टर सेहत व परिवार भलाई पंजाब डॉ. एचएस वालिया, सिविल सर्जन डॉ. नीलम भारद्वाज, एसडीएम लखमीर सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. नवतेज सिंह, जिला सेहत अफसर डॉ. एचएस ओबराय, सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. आदेश कंग, एसएचओ खरड़ सुरिंदर सिंह, भाजपा के पूर्व प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, पार्षद परमजीत सिंह काहलो, पीएस विरदी, एसएस चौधरी, समाजसेवी अमर सिंह रंधावा और शलिंदर आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह सुविधाएं मिलेंगी सेंटर में

सेहतमंत्री ने बताया कि पुनर्वास केंद्र में पूरी तरह आधुनिक किस्म का है। इसमें पांच वार्ड बनाए गए हैं। सेंटर में दो डॉक्टर रूम, एक आइसोलेशन रूम, रीकरेशन रूम, मैनेजर रूम, सोशल वर्कर रूम, सुपरवाइजर रूम, किचन व डाइटिंग रूम के अलावा जिम की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा छोड़ने वालों को दी जाएगी वोकेशन ट्रेनिंग

मंत्री ने बताया कि सेंटर में नशा छोड़ चुके लोगों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह रोजगार पर लगकर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही उन्हें नशों की लत से पूरी तरह मुक्ति मिल सकें।


273 स्वाइन फ्लू के केस आए सामने

सेहत मंत्री ने बताया कि स्वाइन फ्लू पर सेहत विभाग की पूरी तरह नजर है। अब तक 273 स्वाइन फ्लू के केस सामने आए हैं। इनमें से 90 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के केस में मौत का कारण इलाज में देरी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है। वहीं, अस्पतालों में सभी टेस्ट पूरी तरह फ्री किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed