फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health minister Anil vij said, Plasma bank to be built at Rohtak PGI

हरियाणा में लॉकडाउन लगेगा या कर्फ्यू, बैठक के बाद लिया जाएगा बड़ा फैसला

Wed, 15 Jul 2020 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Health minister Anil vij said, Plasma bank to be built at Rohtak PGI
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। चार जिलों में हालात अधिक खराब हैं। जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और झज्जर शामिल है। ऐसे में कड़े कदम उठाना सरकार की मजबूरी है। अब दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर लॉकडाउन करें, बार्डर सील करें या कर्फ्यू लगाएं इस बारे में संबंधित विभागों से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कड़े कदम उठाना हमारी मजबूरी है। यह बात यहां सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई में प्लाज्मा बैंक बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू की गई है। अब एंटीजन टेस्टिंग की शुरुआत भी की गई है। इसके लिए दो लाख किट का आर्डर दिया गया है। इस दौरान राजस्थान के घटनाक्रम पर विज ने यह भी कहा कि जगह-जगह कांग्रेस लीडरशिप के खिलाफ लोगों में रोष पनप रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस लोगों की पार्टी न होकर एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जिसे लोग रिजेक्ट कर चुके हैं। मालूम हो कि अनिल विज आज करीब 35 दिन बाद सचिवालय पहुंचे थे। उनके पैर में फ्रैक्चर के बाद डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की थी। पहले वे अपने डॉक्टर को दिखाने मोहाली के मैक्स अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने सचिवालय पहुंच कर प्रदेश की जनता को यह संदेश दिया कि कोरोना के संकट में वे जनता से दूर नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मंत्रणा की और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed