फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister Anil Vij attacked former CM Bhupinder Singh Hooda on bharat bandh

भारत बंद में हिंसा पर बोले अनिल विज, आरोपी होंगे बेनकाब, हुडा करें जेल जाने की तैयारी

Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Anil Vij attacked former CM Bhupinder Singh Hooda on bharat bandh
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भारत बंद के दौरान उपजी हिंसा के लिए जहां विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया, वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कहा कि वे जेल जाने की तैयारी कर लें।
विज्ञापन


विज ने कहा कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हरियाणा में हुई हिंसा के लिए विपक्ष जिम्मेदार है। विपक्ष के नेताओं ने ही प्रदर्शनकारियों को उकसाया है। किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाई जाए तो सच सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार और खुफिया एजेंसियों के पास उन सब लोगों का रिकॉर्ड है, जिन्होंने ने उपद्रवियों को भड़काया, शराब की पेटियां सप्लाई करवाईं। उन्हें पानी की बोतलें मुहैया करवाईं। ये सब चेहरे जल्दी बेनकाब होंगे और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब तो हुड्डा को जेल जाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हुड्डा को सीबीआई की ओर से 19 अप्रैल को पेश होने के सम्मन आए हुए हैं। जिस दिन से इन्हें सम्मन जारी हुए हैं उस दिन से इनका बोलना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed