फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   health minister anil vij announced recruitment of nhm officer

सरकारी नौकरी चाहते हैं, मिलने वाला है सुनहरा मौका, तैयार रहें

Thu, 27 Oct 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Oct 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
health minister anil vij announced recruitment of nhm officer
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपको सुनहरा मौका मिलने वाला है। तैयार रहिए, मंत्री जी ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों को राज्य में नए कर्मचारियों की भर्ती के आदेश दिए हैं, ताकि प्रदेश के लोगों को उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


ठीक एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम के छह कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मी हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में नए कर्मियों की भर्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की ओर से की गई हड़ताल को देखते हुए यह किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री विज ने स्वास्थ महानिदेशक को निर्देश दिए

health minister anil vij announced recruitment of nhm officer
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कमला सिंह को सभी अस्पतालों में मूलभूत सेवाएं मुहैया कराने के मामले में किसी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सिविल सर्जन को भी निर्देश जारी किया है कि आम जनता के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में एनएचएम के सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, लेकिन अब तक नहीं लौटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात की और बर्खास्त कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार करते हुए सभी कर्मचारियों को अपनी हड़ताल वापस लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed