फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   health_kidney_hypertension_chandigarh

अगर चाहते हैं कि किडनी फेल न हो तो ये पढ़ें

Mon, 30 Dec 2013 12:16 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 30 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
health_kidney_hypertension_chandigarh
मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हाइपरटेंशन से रक्षा, अपनी किडनियों की सुरक्षा विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें सौ से ज्यादा सीनियर सिटीजंस शामिल हुए।
विज्ञापन


मैक्स के डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डॉ. विनय सखूजा ने कहा कि किडनी फेल होने में हाइपरटेंशन तीसरा सबसे बड़ा कारण है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की 22 प्रतिशत वयस्क आबादी हाइपरटेंशन से ग्रस्त है। 65 साल से अधिक उम्र के साठ प्रतिशत लोग इससे प्रभावित हैं।

अगर हाइपरटेंशन अनियंत्रित हो जाए तो किडनी को नुकसान पहुंचता है। चिंता की बात यह है कि हाइपरटेंशन के शिकार 90 फीसदी लोगों को इसके लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन


वजन नियंत्रण व एक्सरसाइज के जरिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। जिससे किडनी फेल होने का जोखिम कम हो जाता है। बीपी के चलते किडनी पर काफी दबाव रहता है, बीपी कंट्रोल करके किडनी को सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि फल और सब्जियां ज्यादा खाएं, नमक का उपयोग घटाएं। वजन ज्यादा है, तो कम करने का प्रयास करे, भोजन में कैलोरीज की सीमा निश्चित करें।

धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें। डॉक्टर से नियमित बीपी की जांच कराएं। डिब्बाबंद और सूखे सूप, प्रोसेस्ड फूड्स में लेबल पर सोडियम की मात्रा देखें।

ऐसे नमक वाले फूड्स को नजरअंदाज करें। सक्रिय रहने से रक्त धमनियां लचकदार बनेंगी, दिल भी मजबूत रहेगा। दिमाग को शांत रखने से भी बीपी कम होगा। डॉक्टर की सलाह से ही बीपी की दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed