फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Deptt Order for Aasha Workers about Sex Ratio

आशा वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश

Sun, 25 Jan 2015 02:53 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
Health Deptt Order for Aasha Workers about Sex Ratio

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा में काम कर रही एएनएमएस और आशा वर्कर्स  की भी जिम्मेवारी तय कर दी है। इन कर्मचारियों को लिगांनुपात बढ़ाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि अगर किसी के क्षेत्र में लिगांनुपात गिरता है, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के पास समय-समय पर एएनएमएस और आशा वर्करों के कामकाज की शिकायतें पहुंची रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस कदम से लिगांनुपात बढ़ाने में मदद मिलेगी क्योंकि यह कर्मचारी गर्भवती महिलाओं और नवजात के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े होते हैं।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में छह हजार एएनएमएस एवं मल्टी हेल्पर वर्कस और 18 हजार आशा वर्कर काम कर रहे हैं। प्रदेश में आशा वर्कर ही गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2009 से तैनात हैं आशा वर्कर्स

Health Deptt Order for Aasha Workers about Sex Ratio

स्वास्थ्य विभाग ने साल 2009 में आशा वर्कर्स  को नियुक्ति की थी। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए आशा वर्करों को गांवों में तैनात किया गया। किसी महिला के गर्भवती होने के बाद उनके प्रसव पूर्व होने वाली तीन जांच एवं टीकाकरण, उसके बाद संस्थागत डिलिवरी करवाना, नवजात शिशु का पूरा टीकाकरण कराने, 42 दिन तक माता एवं शिशु की देखभाल करना होता है। आशा वर्कर एक प्रकार से अपने आप को स्वावलंबी भी बना रही हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये तीन से चार हजार रुपये प्रति माह कमा लेती हैं, हालांकि इनका मानदेय पांच सौ रुपये ही है।

आशा वर्कर्स को शपथ भी दिलवाई
इस अभियान के तहत एएनएमएस और आशा वर्कर्स  को कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध लड़ने की शपथ भी दिलवाई गई है। इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बालिकाओं को बचाने, दहेज के विरुद्ध लोगों की मानसिकता को बदलने के लिए जागरूकता लाने और कन्या भ्रूण हत्या रोककर समाज में बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे वर्करों को सम्मानित करने पर भी विचार कर रहा है, जो लिगांनुपात बढ़ाने का प्रयास करेगा।

लिगांनुपात बढ़ाने के लिए एएनएमएस वर्करों को भी जिम्मेवारी तय की गई है। अगर किसी के एरिया में लिगांनुपात गिरता है तो उस वर्कर पर कार्रवाई की जाएगी।
राम निवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed