{"_id":"62e294345173fd2d873d3da9","slug":"health-department-made-ward-for-monkeypox-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox Alert: जालंधर में बनाया गया वार्ड, कोविड का एक और डेंगू का कोई मरीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkeypox Alert: जालंधर में बनाया गया वार्ड, कोविड का एक और डेंगू का कोई मरीज नहीं
Thu, 28 Jul 2022 08:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:02 PM IST
सार
जालंधर में कोविड का सिर्फ एक मरीज है, जबकि डेंगू का कोई मामला नहीं है। सार्वजनिक स्थानों में लोगों को मास्क लगाकर रखने और साफ पानी को आसपास जमा न होने देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर का स्वास्थ्य विभाग मंकीपॉक्स से जंग को तैयार है। मंकीपॉक्स से बचने के लिए सतर्क विभाग ने जालंधर के बस्ती गुजां स्थित सीएचसी में वार्ड स्थापित कर दिया है। फिलहाल मंकीपॉक्स का कोई भी संदिग्ध मामला जिले में नहीं मिला है। वहीं जिले में कोविड का सिर्फ एक ही मरीज है, अन्य मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में डेंगू का कोई मरीज नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग पिछले तीन माह से डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ घरों और सरकारी दफ्तरों में जांच भी कर रहा है और बड़े स्तर पर डेंगू का लारवा नष्ट किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को कोरोना, डेंगू और मलेरिया के बारे में जागरूक कर रही हैं। वहीं एंटी डेंगू लारवियल स्प्रे भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के देखते हुए सैंपलिंग में वृद्धि की गई है और गुरुवार को 90 लोग कोविड टेस्ट करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा और शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल जालंधर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि विभाग बीमारियों से लड़ने को तैयार है और देश में मंकीपॉक्स को मामले को देखते हुए बैठक के बाद वार्ड स्थापित किया गया है। मंकीपॉक्स का कोई संदिग्ध
विज्ञापन
केस नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है।
जिले में कोविड का सिर्फ एक मरीज है, जबकि डेंगू का कोई मामला नहीं है। सार्वजनिक स्थानों में लोगों को मास्क लगाकर रखने और साफ पानी को आसपास जमा न होने देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही किसी तरह की एलर्जी होने पर तुरंत डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि पहले चरण में ही बीमारी का पता चल सके।