फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department issued advisory regarding heat wave in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 12 Jun 2025 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Health department issued advisory regarding heat wave in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय मौसम विभाग द्वारा पंजाब के लिए जारी की गई गंभीर गर्मी की चेतावनी को ध्यान में रखते पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
पंजाब भवन में वीरवार को मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पब्लिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अत्यधिक गर्मी से अपने-आप को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बार-बार पानी पीने और बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की महत्ता के बारे में बताया। नवजात बच्चों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मोटापे या मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और दिल की बीमारियों या पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों सहित संवेदनशील समूहों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सीधी धूप में काम करने वाले मजदूर, निर्माण कर्मी और गलियों में फेरी वाले व्यक्तियों को खास तौर पर गर्मी से खतरा होता है और उन्हें छायादार क्षेत्रों में आराम करना चाहिए और गर्मी के चरम समय में नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य वासियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहरी गतिविधियों से बचने, हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय टोपियों, पगड़ियों या दुपट्टे से अपने सिर ढकने की सलाह दी। उन्होंने हाइड्रेट रहने के लिए मौसमी फलों के सेवन और घरेलू पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी आदि के लिए प्रोत्साहित किया और शराब, कैफीन युक्त पेय पदार्थों, तले या बासी भोजन से परहेज करने के लिए कहा। यदि किसी को गर्मी से संबंधित लक्षण जैसे कि शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना न आना, सूखी लाल त्वचा, चक्कर आना, उल्टी, भ्रम या बेहोशी के लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें 104 हेल्पलाइन पर कॉल करके तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी हिदायत
पिछले कुछ हफ्ते में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि के बारे में बात करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने जनता से अपील करते हुए उन्हें न घबराने और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए और बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और किसी बीमारी से पीड़ित मरीजों को मास्क पहनने चाहिए क्योंकि उन्हें संक्रमण लगने की अधिक संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed