{"_id":"5bd00cc3bdec22699f126251","slug":"health-department-food-supply-department-team-raid-in-sweet-shops-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: मिठाई खरीदने जाएं, कुछ भी गलत लगे तो इस नंबर पर जानकारी दें, तुरंत होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: मिठाई खरीदने जाएं, कुछ भी गलत लगे तो इस नंबर पर जानकारी दें, तुरंत होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
sweet
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए एक जरूरी जानकारी, अगर आप मिठाई खरीदने जाएं और कुछ भी गलत लगे तो इस नंबर पर सूचना दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. जी दीवान ने कहा कि यदि किसी ग्राहक को लगता है कि किसी फूड आइटम या रेस्टोरेंट में कुछ गड़बड़ है या सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है तो वह इमरजेंसी नंबर 102 पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद फूड इंस्पेक्टर मामले की जांच करेंगे और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करेंगे। उपभोक्ता एसएसएसएआई की वेबसाइट पर भी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
दरअसल, दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अफसर और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने सोमवार रात दड़वा गांव में मिठाई बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा। इस दौरान छह सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए। साथ ही गंदगी भरे माहौल में बनाई गई करीब सात क्विंटल मिठाई को नष्ट करा दिया। इन मिठाइयों को बनाने के बाद खुले में रखा गया था। लैब में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट 14 दिन के बाद आएगी।
यदि सैंपल फेल मिले तो फैक्ट्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापे की सूचना मिलते ही दो यूनिट के मालिक भाग निकले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि दीपावली तक अब रोजाना छापेमारी की जाएगी। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. जी दीवान ने लोगों से अपील की है कि त्योहारी सीजन में खाने-पीने का कोई भी सामान सावधानीपूर्वक खरीदें। कोशिश करें कि लाइसेंस वाली शॉप से ही मिठाई खरीदें। इन दुकानों में सफाई का खास ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल के आठ सैंपल भरे
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने मंगलवार रात सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में छापे मारे। इस दौरान खाद्य तेल के बड़े डीलरों से आठ अलग-अलग सैंपल लेकर उन्हें लैब भेज दिया गया है। विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ जगह मिलावटी तेल बेचा जा रहा है। उसके आधार पर सैंपल भरे गए हैं।
मिठाई विक्रेताओं व फूड वेंडर को जारी किए दिशा-निर्देश
इस दौरान फूड बिजनेस आपरेटर व मिठाई विक्रेताओं को भी निर्देश दिया गया है कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखें वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिठाई में किसी तरह का कोई रंग नहीं मिलाया जाएगा। ड्राई फ्रूट को कीड़ों और धूल से बचाना होगा। मिठाई व अन्य चीज में कोई मिलावटी सामान न मिलाएं।