{"_id":"61b358c6d20e6631676e15fc","slug":"health-department-engaged-in-stopping-the-strike-of-doctors-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिसंबर से डॉक्टरों की हड़ताल: रोकने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, महानिदेशक ने की नोटिस वापस लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिसंबर से डॉक्टरों की हड़ताल: रोकने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, महानिदेशक ने की नोटिस वापस लेने की अपील
Fri, 10 Dec 2021 07:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:18 PM IST
सार
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से हड़ताल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकहित में हड़ताल को वापस लें। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ कैडर के सृजन, स्नातकोत्तर नीति में संशोधन पर विचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार डॉक्टरों की 13 दिसंबर की प्रस्तावित हड़ताल को रोकने में जुट गई है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. वीणा सिंह ने महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की 13 दिसंबर से घोषित राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल न हों। एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि आम जनता के हित को देखते हुए हड़ताल का नोटिस वापस लें।
विज्ञापन
एचसीएमएस एसोसिएशन ने विशेषज्ञ कैडर के सृजन, स्नातकोत्तर नीति में संशोधन और एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक को लेकर 13 दिसंबर से राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। विभाग पहले ही विशेषज्ञ कैडर का सृजन करने और स्नातकोत्तर नीति में संशोधन पर विचार कर चुका है। इसलिए, ओमिक्रॉन वैरिएंट और कोविड की तीसरी लहर के खतरे के बीच एसोसिएशन का नोटिस पूरी तरह से अनुचित और अमानवीय है।
विज्ञापन
वीणा सिंह ने कहा कि सरकार ने हमेशा चिकित्सकों की मांगों का ध्यान रखा है। हाल ही में अग्रणी स्वास्थ्य योद्घाओं के काम को सराहते हुए मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये की राशि जारी की गई। इस समय चिकित्सक अपनी शिकायतों से ऊपर उठें। उन्हें वर्तमान महामारी को देखते हुए रोगियों के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए।
विज्ञापन