{"_id":"5e0fa2eb8ebc3e879f4a9891","slug":"health-chandigarh-news-pkl3619880109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसलाः डीएनबी कोर्स जीएमसीएच16 के डॉक्टरों को करेगा ट्रेंड, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसलाः डीएनबी कोर्स जीएमसीएच16 के डॉक्टरों को करेगा ट्रेंड, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Sat, 04 Jan 2020 03:56 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) में जल्द ही सभी विभागों में डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स शुरू होगा, जिससे अस्पताल को लगभग 50 ट्रेंड डॉक्टर मिलेंगे।
इन ट्रेंड डॉक्टरों की मदद से एक तरफ अस्पताल में विशेषज्ञ की कमी दूर होगी, वहीं मरीजों को बेहतर चिकित्सा मुहैया होगी। मौजूदा समय में अस्पताल के कुछ ही विभागों में ये कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिसमें 22 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन अब सभी विभागों में कोर्स शुरू होने पर इसके सीटों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि डीएनबी कोर्स का संचालन यहां पहले से हो रहा है, लेकिन कुछ विभागों तक ही सीमित था। अब नए सत्र में रेडियोलॉजी, स्किन, पैथालॉजी, एनेस्थीसिया में भी प्रवेश दिया जाएगा। इन विभागों में लगभग 30 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इससे अस्पताल को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी जैसी समस्या दूर करने में मदद होगी, क्योंकि कोर्स करने वाले डॉक्टर एमएस-एमडी की तरह ट्रेंड होंगे। मौजूदा समय में अस्पताल में लगभग 45 डॉक्टरों के पद खाली हैं, उनमें ज्यादातर विशेषज्ञ के पद हैं। कई साल से खाली पदों को भरने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन नई तैनाती नहीं हुई। जीएमएसएच में प्रतिदिन दो से तीन हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं।