फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health and beautiful interiors changed the fortunes of nurseries

Chandigarh News: स्वास्थ्य और सुंदर इंटीरियर ने बदली नर्सरियों की किस्मत

Thu, 11 Dec 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Health and beautiful interiors changed the fortunes of nurseries

विज्ञापन

चंडीगढ़। ट्राइसिटी के विस्तार संग शानदार इंटीरियर और स्वास्थ्य की चाहत ने नर्सरियों का कारोबार करीब 50 फीसदी चमका दिया है। यहां करीब दस नर्सरी थीं, अब ट्राइसिटी में सौ से ज्यादा नर्सरी हैं। नर्सरी मालिकों का कहना है कि बदलते परिवेश लोग घर के भीतर लकी प्लांट्स को अवश्य लगवाते हैं। पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने का माध्यम भी बताए जाते हैं। चंडीगढ़ आईटी पार्क की अप्रोच रोड पर ज्यादातर फार्म हाउस के सामने एक दर्जन नर्सरियां हैं। वहीं, सेक्टर-26 के साथ बलटाना, ओल्ड अंबाला रोड और एयरपोर्ट रोड पर भी बीस से तीस नर्सरियां हैं।



मनी प्लांट : घर की सुंदरता बढ़ाता है और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।



जेड प्लांट : 250-350 समृद्धि का पौधा जो धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है।

तुलसी : 50-100 मां लक्ष्मी का रूप तुलसी आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।



लकी बैम्बू : 200-500 फेंगशुई का पौधा, जो धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

स्नेक प्लांट : 150-600 घर के भीतर रखा जाने वाला पौधा, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।



शमी प्लांट : 50-100 शनि देव से जुड़ा, घर में सुख-समृद्धि लाता है और वास्तु के अनुसार बहुत शुभ है।

कोट्स
इंटीरियर में पौधों को चलन



अब इंटीरियर में पौधों को चलन है। लोग गार्डन में भी फूल वाले पौधे लगाते हैं। लकी बैंबू, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट को घर के भीतर लगाते हैं। -शारदा, नर्सरी ओनर
विज्ञापन

इंटीरियर में पानी कम मांगने वाले पौधे रखे जाते

कॉरपोरेट में भी इंटीरियर की मांग ज्यादा है। इंटीरियर में पानी कम मांगने वाले पौधे रखे जाते हैं। बंबू प्लांट, जेड प्लांट व स्नेक प्लांट की खरीदारी ज्यादा होती है। -संजीव वशिष्ठ, नर्सरी ओनर
विज्ञापन
विज्ञापन




सकारात्मक ऊर्जा मिलनती है



घर के भीतर लगे पौधों से ऑक्सीजन मिलती है। इसके दो लाभ हैं। पहला सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। दूसरा इंटीरियर भी शानदार होता है।

-पल्लव मुखर्जी, आर्किटेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed