फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He was just 200 meters away from the stampede...first he saved his mother, then saved many lives

Chandigarh News: भगदड़ से महज 200 मीटर दूर थे...पहले मां को बचाया, फिर बचाई कई जानें

Thu, 30 Jan 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
He was just 200 meters away from the stampede...first he saved his mother, then saved many lives
परिवार के साथ प्रभाष
चंडीगढ़। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात अचानक लोगों की भारी भीड़ बढ़ गई। रात दो बजे मची भगदड़ से चारों तरफ कोहराम मच गया। भगदड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर थे। चीख-पुकार मची तो सब घबरा गए। भीड़ में अपनों को ढूंढने लगे। मेरी मां भी बाहर थीं। मैंने भागकर उन्हें भीड़ से किसी तरह निकाला। कई अन्य लोगों की मदद की। ये बातें हल्लोमाजरा के रहने वाले एडवोकेट प्रभाष कुमार ने बताईं। प्रभाष कुमार प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभाष कुमार ने बताया कि महाकुंभ में जब भगदड़ मची तो 200 मीटर दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाबा महाकाल के तंबू में ठहरे थे। इस दौरान वह साधु-संतों के दर्शन के लिए निकले थे। अचानक भगदड़ मच गई। अपनी मां को बचाते हुए कई लोगों के जान बचाई। उनके पास पानी की बोतलें थीं, कई लोगोें को पानी दिया। उन्हें ढांढस बंधाया। मौनी अमावस्या पर बुधवार को अपनी 78 वर्षीय मां निर्मला देवी के साथ संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ मित्र कृपानंद ठाकुर, संतोष मिश्रा, रंजीत झा और जितेंद्र पांडेय ने भी महाकुंभ में स्नान किया।
विज्ञापन

भगदड़ की खबर से चिंतित हो उठे लोग
भगदड़ की खबर सुनकर मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए गए श्रद्धालुओं के परिजन चिंता में पड़ गए। लोग अपनों का हाल जानने की कोशिश में जुट गए। हल्लोमाजरा के रहने वाले सुभाष कुमार ने बताया कि उनकी मां और भाई महाकुंभ में गए हैं। बुधवार को फोन किया तो पता चला सभी सही सलामत हैं, तब जाकर जान में जान आई। वहीं, सेक्टर-20 के रहने वाले पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह पांच बजे महाकुंभ में पहुंचे पिता से बात हुई तो राहत मिली। इसके साथ जीरकपुर निवासी विनोद ने बताया कि उनकी मां और पत्नी सेक्टर-20 के जत्थे के साथ गई हैं। फोन पर बात हुई है, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला तो रास्ता बदल दिया
रामदरबार हल्लोमाजरा से 63 श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज गया है। जब भगदड़ का पता चला तो रास्ता बदल दिया। वीरवार सुबह प्रयागराज पहुंचना था लेकिन जिस शिविर में उन्हें ठहरना था, वहां से सूचना आई कि अभी न आएं। जत्थे का नेतृत्व कर रहे विजय कुमार गोयल ने बताया कि अब पहले अयोध्या जाएंगे, उसके बाद महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे।

गुग्गामाड़ी से गया जत्था सुरक्षित
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था 25 जनवरी को महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए रवाना हुआ था। जत्थे में शामिल लोग मौनी अमावस्या पर रात को ही डुबकी लगाने के लिए संगम के किनारे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भगदड़ की खबर सुन शिविर में आ गए। जत्थे के सभी लोग सुरक्षित हैं। बुधवार दोपहर बाद संगम में डुबकी लगाई। सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article