फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He chased the girl and molested her and ran away when she screamed

Chandigarh News: युवती का पीछा कर छेड़छाड़ शोर मचाने पर भाग निकला

Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
He chased the girl and molested her and ran away when she screamed
चंडीगढ़। सेक्टर-16 में एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि 24 साल की युवती प्राइवेट जॉब करती है। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर जाने के लिए सेक्टर-23 से पैदल सेक्टर 16 की तरफ जा रही थी। जब सेक्टर-16 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास सड़क पर पहुंची तो पीछे से एक युवक आया और पीछे से आकर पकड़ने के बाद धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

युवती ने अपने बचाव में आरोपी युवक के मुंह पर नाखून भी गड़ा दिए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच सैर कर रहे कुछ लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। एक युवक ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। आरोपी सेक्टर-16 की सड़क पार कर सेक्टर-15 मार्केट में घुस गया। लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार पहुंचे। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए लाइट पॉइंट लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें बना दी हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। आराेपी ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी। उसकी उम्र लगभग 22 से 25 साल है। आरोपी के मुंह पर नाखून भी लगे हैं। बता दें कि सेक्टर-16 में पुलिस के कई बड़े अधिकारी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed