फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   He caught the bat at the age of 8, now he is making record after record

Chandigarh News: आठ साल की उम्र में पकड़ा बल्ला, अब बना रहे रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
He caught the bat at the age of 8, now he is making record after record
विज्ञापन


चंडीगढ़। रिजू श्रीवास्तव ने आठ साल की उम्र में बल्ला पकड़ा। अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब देखते ही देखते एक के बाद एक उपलिब्ध हासिल कर रिकाॅर्ड बनाते जा रहे हैं। वह जिला अंडर-16 राज्य, अंडर-19 राज्य स्तर पर किक्रेट खेल चुके हैं और वह जेडसीए के कैंप में भी हिस्सा ले चुके हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन खेल से रिजू मौजूदा समय ट्राइसिटी का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं। वह अंडर-16 क्रिकेट खेलने के दौरान वह हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। क्रिकेट के प्रति समर्पण ऐसा है कि रोज करीब 5 घंटे का नियमित अभ्यास करते हैं। अगला लक्ष्य पंजाब के लिए रणजी और बाकी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन करना है। लक्ष्य को हासिल करने में उनके माता-पिता का त्याग बहुत बड़ा है। रिजू के साथ उनके भाई को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने शुरू से ही पूरा सहयोग किया। वह उनके साथ अभ्यास करने के साथ-साथ हर छोटे-बड़े मैच में भी हिस्सा लेते हैं।

उपलब्धियां

- साल 2023-24 सत्र के लिए अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
- साल 2022-23 सत्र के लिए अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
- साल 2023-24 जिला स्तरीय खेल में पूरे पंजाब के अंदर सबसे ज्यादा रन
- साल 2022-23 सत्र जोनल क्रिकेट अकादमी में सर्वाधिक रन बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article