फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS sarita malik relieve from chandigarh administration

सरिता मलिक को प्रशासन ने टेन्योर पूरा होने से पहले ही किया रिलीव

Tue, 03 May 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
HCS sarita malik relieve from chandigarh administration
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी कंट्रोलर सरीता मलिक को प्रशासन ने टेन्योर खत्म होने से पहले ही वापस हरियाणा भेज दिया है। सोमवार को प्रशासन ने मलिक को 15 मई को रिलीव करने के आदेश भी जारी कर दिए। एचसीएस सरीता मलिक पेड पार्किंग अलॉटमेंट, ओवरचार्जिंग और वॉयलेशन को लेकर काफी विवादों में रही। नगर निगम अतिरिक्त कमिश्नर के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ विजिलेंस जांच भी हुई।
विज्ञापन


जिसमें उनके साथ तीन अधिकारियों का नाम शामिल था। विजिलेंस ने इस मामले में सरिता मलिक सहित कुल 4 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी। शायद यही कारण है कि उन्हें टेन्योर पूरा होने से पहले ही वापस हरियाणा भेजा जा रहा है। इससे पहले सोमवार को सरिता मलिक डीसी अजीत बालाजी जोशी से भी मिली। हालांकि किस बारे में मिली यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की होगी कमी
यूटी प्रशासन में एचसीएस-पीसीएस अधिकारियों की पहली ही कमी चल रही है। कमी के कारण जिन पदों को पहले एचसीएस-पीसीएस देखते थे अब उन्हें आईएएस देख रहे हैं। यूटी प्रशासन पंजाब और हरियाणा को अधिकारियों का पैनल भेजने केलिए कई बार चिट्ठी भी लिख चुका है। चंडीगढ़ से ट्रांसफर के बाद रिलीव हो चुके आईएएस कशिश मित्तल और दानिश अशरफ की रिप्लेसमेंट में भी अभी तक अधिकारी नहीं मिले हैं। साथ ही असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर प्रिंस धवन को भी जल्द रिलीव किया जा सकता है। जिस कारण अधिकारियों की कमी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed