फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hcs paper leak case, sit hand overed status report to highcourt

HCS पेपर लीक: एसआईटी ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने सीलबंद रखी

Thu, 24 May 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
hcs paper leak case, sit hand overed status report to highcourt
पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में जजों की नियुक्ति के लिए आयोजित एचसीएस (जूडिशियल) पेपर लीक मामले में एसआईटी ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। एसआईटी ने कहा कि वह इसे सीलबंद रखना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने इसे पढ़कर दोबारा सीलबंद करने के आदेश दे दिए। बुधवार को सुनवाई के दौरान एसआईटी ने बताया कि मामले में दो और गिरफ्तारियां की गई हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने गिरफ्तारियों में देरी की वजह पूछी तो एसआईटी ने बताया कि आयुषी मुख्य आरोपी सुनीता की रूममेट रही है और अन्य आरोपी सुनील चोपड़ा ने सुनीता के साथ मिल कर पेपर बेचे थे। इस मामले में आयुषी के पिता की भी तलाश जारी है। मिले सुरागों के अनुसार उनके पिता ने भी पेपर बेचे जाने के लिए कैंडिडेट्स की तलाश की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) बलविंदर शर्मा को नोटिस जारी
हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) बलविंदर शर्मा को चंडीगढ़ प्रशासन की अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। उन्हें जेल अधीक्षक के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने यह अर्जी दाखिल कर कहा था कि जिला अदालत ने शर्मा की अर्जी पर उसे अन्य आरोपियों की कॉल डिटेल दिए जाने के आदेश दिए थे। प्रशासन ने अर्जी के माध्यम से उन आदेशों को रद्द करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस मामले की हर सुनवाई पर शर्मा किसी न किसी मांग को लेकर अर्जी डाल रहा है। इस पर फुल बेंच ने कहा कि इसके लिए आप ही जम्मेदार हो। पहले जब उसके अन्य आरोपियों के बयानों की कॉपी मांगी तो कोर्ट के आदेशों पर अपने कॉपी दे दी, फिर उसने कॉल डिटेल मांगी जब प्रशासन ही उसकी किसी मांग को चुनौती नहीं दे रहा था तो उसने बार-बार अर्जियां दाखिल करना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed