फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hcs officer transfer, transfer list, haryana officers, haryana government, haryana

हरियाणा सरकार ने 10 एचसीएस अफसर बदले

Wed, 02 Mar 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
hcs officer transfer, transfer list, haryana officers, haryana government, haryana

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पानीपत गरीश अरोड़ा नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त होंगे।

विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआडीए, करनाल राजीव मेहता को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआडीए पानीपत नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, जींद धर्मेन्द्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका नियुक्त किया गया है। आयुक्त, नगर निगम, यमुनानगर धर्मबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआडीए करनाल लगाया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बल्लभगढ़ और महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद अमरदीप जैन को नगर निगम, ओल्ड फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। संपदा अधिकारी, हुडा, गुड़गांव जयदीप कुमार को हरियाणा रोडवेज, गुड़गांव का महाप्रबंधक नियुक्त किया है, जबकि उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर जींद योगेश कुमार मेहता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सहकारी चीनी मिल, जींद के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपदा अधिकारी, हुडा, फरीदाबाद रीगन कुमार को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बल्लभगढ़ और महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद लगाया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट, नारनौल राजेश कुमार को संपदा अधिकारी, हुडा फरीदाबाद लगाया गया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका तरुण कुमार पवारिया को संपदा अधिकारी, हुडा गुड़गांव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed