फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS Gaurav Kumar becomes the new SDM of Karnal

तबादला: एचसीएस गौरव कुमार बने करनाल के नए एसडीएम, सिर फोड़ने का आदेश देने वाले अधिकारी की लेंगे जगह

Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Sep 2021 07:26 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने करनाल के एसडीएम रहे आयुष सिन्हा का बुधवार को तबादला कर दिया था। सरकार ने उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया था। गुरुवार को करनाल को अपना नया एसडीएम मिल गया है। हरियाणा सरकार ने यह जिम्मेदारी एचसीएस गौरव कुमार को सौंपी है। 

विज्ञापन
HCS Gaurav Kumar becomes the new SDM of Karnal
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने आईएएस आयुष सिन्हा को एसडीएम करनाल के पद से हटाने के बाद वहां नई तैनाती कर दी है। एचसीएस गौरव कुमार को करनाल का नया एसडीएम लगाया है। वह अभी जिला परिषद व डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


गुरुवार को हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार ने बुधवार शाम एसडीएम करनाल आयुष को हटा दिया था। करनाल में आंदोलनरत किसानों के सिर फोड़ने का आदेश देने पर वह विवादों में घिरे हुए हैं। उनका आदेश जारी करने का वीडियो काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन


आयुष को करनाल से हटाने के बावजूद किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। वह आईएएस अधिकारी पर केस व बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं। सरकार ने उन्हें हटाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया है। गुरुवार को जारी आदेश में महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त आईएएस सचिन गुप्ता को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्साइज्ड एरिया अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी और नगर परिषद अंबाला सदर का प्रशासक लगाया गया है। नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह-द्वितीय वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद व डीआरडीए करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में किसानों पर हुआ था लाठीचार्ज
बता दें कि करनाल में पुलिस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध कर रहे किसानों पर पिछले शनिवार को जमकर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान लगभग 10 किसानों को चोट आईं थी। इस बीच, करनाल के एसडीएम रहे आयुष सिन्हा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से विरोध प्रदर्शन करने वालों का सिर फोड़ने की हिदायत दे रहे हैं। वीडियो में एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस कर्मचारियों को कह रहे हैं कि ‘मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका किसी भी हालात में पार न हो, जो निकलने लगे उसे लठ्ठ मारना...।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed