फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HC summons Ambala DC, Panchkula Police Commissioner

फर्जी केसीसी के जरिए 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, जवाब न देने पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर तलब

Wed, 06 Feb 2019 11:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
HC summons Ambala DC, Panchkula Police Commissioner
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर 100 करोड़ का घोटाला करने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जवाब न देने पर पंचकूला के पुलिस कमिश्नर तथा अंबाला के डीसी को तलब कर लिया है। याचिका दाखिल करते हुए मदनपाल ने वकील अनिल राणा के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि दो निजी बैंक तथा नारायणगढ़ शुगर मिल के अधिकारियों ने बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने फर्जी नामों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए और इनपर 100 करोड़ से अधिक की राशि निकलवाई है और याची ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी दी थी। इसके बाद जांच एसडीओ को सौंप दी गई थी। एसडीओ ने जांच मे पाया कि घोटाला हुआ है और आगे विजिलेंस को जांच के आदेश दिए थे। पिछले 2 साल से विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन उसके हाथ अभी तक खाली हैं। 
विज्ञापन


मामले में जांच पूरी करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और इसीलिए इस मामले में पिछले 2 साल से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व अन्य से जवाब मांगा था। बार-बार मौका देने पर भी जवाब न आने पर अब हाईकोर्ट ने कड़ा रवैया अपनाते हुए पंचकूला के पुलिस कमिश्नर और अंबाला के डीसी को खुद हाजिर होकर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed