{"_id":"5cdcce61bdec2207863ab191","slug":"hbse12th-result-2019-haryana-board-topper-monika-got-atul-maheshwari-scholarship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड: 12वीं में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाली मोनिका ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड: 12वीं में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाली मोनिका ने पाया तीसरा स्थान
Thu, 16 May 2019 08:18 AM IST
शाहरुख खान
कपिल भारतीय, अमर उजाला, हिसार
कपिल भारतीय, अमर उजाला, हिसार
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ मोनिका जांगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर रही मोनिका जांगड़ा के सीए बनने का सपना साकार करने में अमर उजाला फाउंडेशन बड़ा मददगार बन रहा है।
मोनिका के पिता रामप्रसाद जांगड़ा कहते हैं कि अमर उजाला है तो उन्हें बेटी की पढ़ाई की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, 2016 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाले होनहारों में से आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन पढ़ाई में अव्वल आने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया था। उनमें से मोनिका एक हैं।
मोनिका जहां तक पढ़ना चाहेंगी अमर उजाला उनकी आर्थिक मदद करेगा। 500 में से 491 अंक हासिल करने वाली मोनिका का कहना है कि उसकी अकाउंट्स में रुचि है। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है।
विज्ञापन
कॉमर्स एकेडमी की ट्रेनिंग और सीए रजिस्ट्रेशन की मिली राशि
मोनिका ने बताया कि उसे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मदद मिलने पर गौरव महसूस हो रहा है। उसने 12वीं करते ही कॉमर्स एकेडमी में दाखिला लिया, जिसकी फीस 35 हजार और 9 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए लगे। यह राशि फाउंडेशन की ओर से मिल चुकी है। इस तरह अमर उजाला मेरे सपने को साकार करने में बड़ा मददगार साबित हो रहा है।

अब मुझे बेटी के कॅरियर के लिए पैसों की चिंता नहीं
मोनिका के पिता रामप्रसाद जांगड़ा का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। तीनों की पढ़ाई का खर्च काफी ज्यादा हो जाता है। लेकिन मोनिका की पढ़ाई की मुझे कोई चिंता नहीं है, क्योंकि इस चिंता को अमर उजाला फाउंडेशन ने दूर कर दिया है।
पांच साल तक बेटी की पढ़ाई का खर्च फाउंडेशन ने उठाकर मेरी बड़ी मदद की है। रामप्रसाद कहते हैं कि अन्य बच्चों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहिए, ताकि उन्हें भी मदद मिल सके।