फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hawa singh sangwan said, manohar lal khattar is a pakistani

मोदी के मुख्यमंत्री को बोल दिया पाकिस्तानी, मचा बवाल

Wed, 14 Oct 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
hawa singh sangwan said, manohar lal khattar is a pakistani

नरेंद्र मोदी के एक मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहे जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद से राजनीति में बवाल मचा है। मामला हरियाणा का है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जाट नेता हवा सिंह सांगवान ने एक बार फिर पाकिस्तानी कह डाला।

विज्ञापन


सोनीपत पहुंचे सांगवान ने कहा कि यह हरियाणा की बदनसीबी है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री एक पाकिस्तानी है। कोई जन्म लेने से हरियाणवी नहीं हो जाता। सीएम मूलत: पाकिस्तानी हैं और मैंने यह कहकर कोई गलत बात नहीं कही।
विज्ञापन


सांगवान ने छोटूराम धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री हरियाणा का ही कोई व्यक्ति होना चाहिए। सीएम खट्टर ने हरियाणा के लोगों को दिमागी रूप से कमजोर बताकर सीधे तौर पर हरियाणवी मूल के लोगों के स्वाभिमान पर चोट की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारी हरियाणवी नहीं बन सकते, सीएम कैसे बन गए

hawa singh sangwan said, manohar lal khattar is a pakistani

सांगवान ने सवाल किया कि अगर बिहार से आने वाले परिवारों के बच्चे हरियाणा में जन्म लेकर हरियाणवी नहीं हो सकते, तब सीएम हरियाणवी कैसे बन गए? हरियाणा के लोगों का स्वाभिमान बचाने के लिए वे हरियाणा स्वाभिमान बचाओ संस्था बनाएंगे।

इतना ही नहीं, सांगवान ने कहा कि हिंदू पंजाबियों के गुरू महामंडलेश्वर स्वामी धर्मराज ने भी पानीपत के मुलतानी भवन में बयान दिया था कि देश में पहली बार पंजाबी मुख्यमंत्री बना है। इससे क्या समझा जाए?  इस मौके पर एडवोकेट ब्रह्मसिंह दहिया, महेंद्र सिंह मोर, वेदप्रकाश, करतार सिंह, राजकुमार व नरेंद्र भी मौजूद रहे।

ओछी राजनीति कर रहे सांगवान, अब बर्दाश्त से बाहर

hawa singh sangwan said, manohar lal khattar is a pakistani

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तानी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गुर्जर ने कहा कि सांगवान ओछी सोच के व्यक्ति हैं। इस तरह की बयानबाजी अब बर्दाश्त से बाहर हो रही है।

रविवार को राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी की ओर से पीएम मोदी पर की गई कथित टिप्पणी पर गुर्जर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। केवल इतना कहा कि स्वच्छता अभियान से पूरे देश के लोगों में साफ-सफाई के प्रति सोच बदली है।

हट सकती है धारा 370, संविधान में नहीं स्थायी दर्जा  

कार्यक्रम में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार से जब कश्मीर से धारा 370 के हटाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस धारा को संविधान में ही अस्थायी रूप से वर्णित किया गया है।

इस धारा का संविधान में कोई स्थायी दर्जा ही नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने बीफ मुद्दे पर कहा कि इसे लेकर पूरी तरह राजनीति की जा रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन का आरंभ ही गाय के दूध से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed