फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Have faith in Corona... Market decorated on Navratri

कोरोना पर आस्था भारी... नवरात्र पर सजा बाजार.. ग्राहकों की भीड़ देख गदगद हुए दुकानदार

Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Have faith in Corona... Market decorated on Navratri
नवरात्र की पूर्व संध्या पर सेक्टर- 20 में खरीदारी करते श्रद्धालु।
चंडीगढ़। वीरवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी के लिए जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने कोरोना महामारी और महंगाई के बावजूद खूब खरीदारी की। पिछले साल की तुलना में इस बार पूजा सामग्री में 30 से लेकर 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। सबसे ज्यादा तेजी फूलों में आई है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 स्थित पूजा सामग्रियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। कोरोना महामारी के बाद यह तीसरा नवरात्र है। चुनरी, नारियल की कीमतों में खास फर्क नहीं है, लेकिन धातु और फाइबर की बनी वस्तुओं में काफी उछाल है। पिछले वर्ष की तुलना में पीतल और तांबे की वस्तुओं में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तांबा और पीतल की माता की प्रतिमाएं 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक और फाइवर की प्रतिमाएं 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक मिल रहीं हैं। पिछले वर्ष तांबा की गड़बी (जलपात्र) 80 से 90 रुपये की थी इस बार 120 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

फूलों की कीमत दोगुना तक बढ़ गई (प्रति किग्रा)
फूल पिछले वर्ष इस वर्ष
गेंदा 50 100
गुलाब 150 300 से 400
मोंगरा 600 1000
गेंदा की माला 20 30
नवरात्र पर जमकर खरीदारी कर रहे श्रद्धालु
कई लोग दाम पूछते हैं और रेट कम कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन महंगाई ह्रै इसलिए पूछने के बाद बहस नहीं करते। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मार्केट में काफी उत्साह है। नवरात्र में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष दुकानदारों का बहुत नुकसान हुआ था। कई क्विंटल नारियल खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन शर्मा, मालिक, पवन एंपोरियम, सेक्टर-20
नवरात्र हैं दाम पूछकर क्या करेंगे
माता की पूजा करना है। नवरात्र में दुकान पर जाकर दाम कम कराने का समय नहीं है। पिछली बार की तुलना में महंगाई काफी है, लेकिन पूजा करनी है तो सामग्री लेनी है। पिछली साल जो सामान 800 रुपये का लिया था। इस बार करीब 1100 रुपये पड़ा है। -एसआर तिवारी, ग्राहक

लगता है दिवाली पर भी बेहतर होगा कारोबार
पिछले वर्ष तो काम ही नहीं था। इस बार फूलों की कीमतों में काफी उछाल है, लेकिन काम मिलना शुरू हो गया है। लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। उम्मीद है कि दिवाली में भी कारोबार बेहतर होगा।
-अनुपम पुष्पराज, महासचिव फूल एवं पूजन सामग्री विक्रेता वेलफयेर एसोसिएशन, चंडीगढ़
फलों के दाम (फुटकर)
अनार- 70 से 120 रुपये किग्रा
सेब (किन्नौर)- 100 से 140 रुपये किग्रा
सेब (कश्मीर)- 50 से 80 रुपये किग्रा
नारियल पानी - 40 से 50 रुपये पीस
मौसमी - 40 से 60 रुपये किग्रा
फलहारी सामान
कूटू का आटा- 120 से 160 रुपये किग्रा
सिंघाड़े का आटा- खुला 170 और पैक 210 रुपये किग्रा
साबूदाना - बड़ा दाना 120 और छोटा दाना 125 रुपये किग्रा
मखाना- 700 रुपये किग्रा
केला चिप्स- 50 रुपये पैकेट
देशी घी- 400 से 500 रुपये किग्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed