फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryna govt planning to do administrative changes

अफसरशाही में बड़े फेरबदल की योजना, तैयार रहें

Sat, 10 Oct 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Oct 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
haryna govt planning to do administrative changes

हरियाणा सरकार अपनी अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी कर रही है। अधिकारी तबादले के लिए तैयार रहें। हरियाणा सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अफसरशाही के ढांचे में फेरबदल की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


इस कड़ी में प्रतिनियुक्ति के मूल कैडर में लौटे कुछ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलेगी तो कुछ अफसरों को इधर से उधर किया जाएगा।

फेरबदल में केंद्र से हरियाणा कैडर में लौट रही रजनी सेखरी सिब्बल और केशनी आनंद अरोड़ा का नाम भी शामिल है, जबकि दुराचार मामले में छुट्टी पर चल रहे आईएएस अधिकारी एसएन राय को भी सरकार नियुक्ति दे सकती है। राय को पिछले दिनों न्यायालय से क्लीनचिट दी जा चुकी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सरकार ने आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की थी। अब व्यापक स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादले पर होमवर्क चल रहा है। आईएएस की तबादला सूची के बाद आईपीएस अधिकारियों की सूची की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में हुआ आईपीएस अधिकारियों का विवाद भी इस सूची में शामिल हो सकता है। सरकार को गुड़गांव के सीपी नवदीप विर्क और ज्वाइंट सीपी भारती अरोड़ा के बीच हुए विवाद मामले की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

दोनों अधिकारियों ने अपना पक्ष सरकार के सामने रख दिया है। लिहाजा, फैसला मुख्यमंत्री को करना है कि इस मामले में क्या निर्णय लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed