{"_id":"587d0ff94f1c1b3603eff4ca","slug":"haryana-women-commission-chairperson-to-madhuban-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची मधुबन थाने, थाना प्रभारी को लताड़ लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची मधुबन थाने, थाना प्रभारी को लताड़ लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची मधुबन थाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन पुलिस अकादमी में पुलिस हवलदार द्वारा युवती की अपहरण के बाद हत्या के मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल सोमवार को अचानक मधुबन थाने पहुंची और पुलिस से अब तक कार्यवाही के बारे में पूछताछ की।
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर चेयरपर्सन ने थाना प्रभारी गौरव पूनिया को लताड़ लगाई, साथ ही 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इसके बाद, चेयरपर्सन घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर युवती का शव मिला था और फिर सिरसी गांव में पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों से बात की। आयोग की अध्यक्ष ने परिजनों को आशवस्त किया है कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। उधर, पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है, ऐसे में संभावना है कि देर रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए। दूसरी ओर, पुलिस अभी तक भी युवती की हत्या के कारण और तरीके के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
गौरतलब है कि रविवार को सिरसी सिरसी निवासी युवती का शव मधुबन पुलिस अकादमी के गोल्फ ग्राउंड में मिला था। इस पर परिजनों ने शिकायत आरोप लगाया था हवलदार रामनाथ ने लड़की का अपहरण किया था और उसी ने हत्या की है। मधुबन थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी हवलदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सोमवार दोपहर 2 बजे महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल मधुबन थाना में पहुंची। थाने में महिला थाना एसएचओ पवना देवी, मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया, डीएसपी महिला शंकुतला देवी व डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार वालिया मौजूद रहे।

हत्या के कारणों का नहीं हो रहा खुलासा
महिला आयोग की चेयरपर्सन पहुंची मधुबन थाने
- फोटो : File Photo
चेयरपर्सन ने पुलिस ने वारदात के बारे में पूछताछ की और युवती की हत्या के कारणों और कैसे हत्या की गई के बारे में पूछा, लेकिन पुलिस के पास बताने के लिए कुछ नहीं था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर चेयरपर्सन पांचाल ने थाना प्रभारी गौरव पूनिया की खिंचाई की और आगामी 24 घंटे में हर हाल में आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिये। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद महिला आयोग चैयरपर्सन ने मधुबन पुलिस काम्पलेक्स में वारदात स्थल का मुआयना किया। बाद में पांचाल ने गांव सिरसी में युवती के परिजनों से मुलाकात की और उनसे वारदात के बारे में पूछताछ की। उन्होंने परिजनों को आस्वत किया है कि हर हाल में उन्हें न्याय मिलेगा। परिजनों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचा सकती है।
हत्या के कारणों का नहीं हो रहा खुलासा
पूरे मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के पास युवती की हत्या के कारण पता नहीं कर पाई है। सोमवार को युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, लेकिन उसमें भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। डाक्टरों का कहना है कि हत्या के कारणों का खुलासा एफएलएल की रिपोर्ट में ही हो सकता है। इस बारे में एसपी जेएस रंधावा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हत्यारोपी हवलदार गिरफ्तार
गांव सिरसी की युवती की हत्या के आरोप में मधुबन पुलिस ने आरोपी हवलदार रामनाथ को रात 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।