फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will work for the development of green industries: Vipul Goel

हरियाणा में ग्रीन इंडस्ट्रीज के विकास के लिए कार्य करेंगे: विपुल गोयल

Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 31 Aug 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana will work for the development of green industries: Vipul Goel
Vipul Goyel - फोटो : Amar Ujala
सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल सभा पंचकूला द्वारा मंगलवार को हरियाणा के नवनियुक्त उद्योग मंत्री विपुल गोयल के अभिनंदन के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री ज्ञानचंद गुप्ता सहित भाजपा के कई उच्च अधिकारी भी पहुंचे। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि वे हरियाणा में ग्रीन इंडस्ट्रीज के विकास के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन


मंत्री गोयल ने कहा कि आज देश को कौशल विकास की आवश्यकता है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही सपना है। अगर नौजवान स्किल्ड हैं तो युवाओं को नौकरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और हर क्षेत्र में उन्हें नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विधानसभा में पास किया गया है कि राज्य के हर जिले में मॉडरनाइज आईटीआई खोली जाएगी। इसके अलावा जहां पर आईटीआई हैं उन्हें मॉडरनाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


एचएमटी के मुद्दे पर इंडस्ट्रीज मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की है और प्रधानमंत्री ने भी इस बारे में आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 15-20 दिन में वे भी एचएमटी का दौरा करेंगे और जितना हो सके उतना अच्छा  एचएमटी वासियों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed