फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: Weather Department issued orange alert for 12 districts of Haryana

हरियाणा: आज से सक्रिय होगा मानसून, 28 जुलाई तक बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 26 Jul 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Jul 2021 12:43 AM IST
सार

हरियाणा में एक बार मौसम फिर सक्रिय होगा। सोमवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 28 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Haryana weather update: Weather Department issued orange alert for 12 districts of Haryana
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। बुधवार तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 25 जुलाई की रात से फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


इधर, शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा लेकिन उमस के कारण लोग दिनभर पसीना-पसीना रहे। सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबाला का 37.4 डिग्री और सबसे कम करनाल का 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि तापमान प्रदेशभर में 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम 

  • 25 जुलाई - यमुनानगर, अंबाला में बारिश के आसार
  • 26-27 जुलाई - ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों में (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत) में भारी बारिश की चेतावनी। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 28 जुलाई - ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) भारी बारिश के आसार। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट।

प्रदेश में 202 एमएम औसत बारिश 
एक जून से 24 जुलाई तक हरियाणा में 202 एमएम औसत बारिश हो चुकी है, जो 20 फीसदी अधिक है। इस अवधि में प्रदेश में 168 एमएम औसत बारिश होती है। अब हरियाणा के पांच जिलों में ही कम बारिश है, शेष जिलों में अच्छी बारिश हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed