{"_id":"60f4f96c8ebc3e61c644dd6d","slug":"haryana-weather-update-meteorology-department-issues-orange-alert-for-14-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Monsoon Update: 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Monsoon Update: 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Mon, 19 Jul 2021 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 09:32 AM IST
सार
रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि दोपहर बाद घने बादल छा गए। हिसार में दोपहर बाद रुक-रुक कर कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ भारी से भारी बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। कई इलाकों में 76 से 100 एमएम तक बारिश का अनुमान है। मंगलवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि दोपहर बाद घने बादल छा गए। हिसार में दोपहर बाद रुक-रुक कर कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। वहीं, चरखी दादरी में 55 एमएम, फतेहाबाद में 13 और भिवानी में 10 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। करनाल का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री की गिरावट के साथ 32.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। वहीं, रोहतक का रात्रि तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इन जिलों में हो सकती भारी बारिश
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रेाहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी
वहीं चंडीगढ़ की बारिश में अब तक करीब 49 फीसदी की कमी रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में अब तक 281.7 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ143.6 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग का दावा है कि इस स्पेल में यदि बारिश अच्छी हुई तो मानसून की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। तीनों दिन बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
बंगाल की तरफ से आने वाली नमी वाली हवाओं और अरब सागर पर बने एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने लगी है। प्रदेश में 21 जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। - डॉ. मदन खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग एचएयू, हिसार