फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: Mercury reached zero Degree celcius in Hisar, Haryana weather News

प्रचंड ठंड से जमने लगा हरियाणा, 10 साल में चौथी बार हिसार में पारा शून्य पर पहुंचा

Wed, 30 Dec 2020 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana weather update: Mercury reached zero Degree celcius in Hisar, Haryana weather News
हिसार में खेत में जमा पाला। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में चल रही शीत लहर के चलते पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। हिसार में रात भर पाला पड़ा और पिछले 10 वर्षों में चौथी बार रात्रि तापमान जमाव बिंदु पर पहुंचा। रात्रि तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का रात्रि तापमान इससे पहले वर्ष 2018 में 26 दिसंबर को माइनस 1 डिग्री पहुंच गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को नारनौल का रात्रि तापमान भी जमाव बिंदु के करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शीत लहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सिरसा का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नारनौल को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन



                                            खेत में जमा पाला और पानी में जमी बर्फ।


माइनस 1.5 डिग्री रहा है ठंड का रिकॉर्ड 
हिसार जिले में ठंड का रिकॉर्ड वर्ष 1973 में बना। तब 29 दिसंबर 1973 की रात का तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। पिछले 10 वर्षों की बात करें तो 26 नवंबर 2018 में यह माइनस एक डिग्री, 29 दिसंबर 2013 को माइनस 0.8 डिग्री, 25 दिसंबर 2011 को 0.0 डिग्री और 28 व 29 दिसंबर 2019 को रात्रि तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी पाला पड़ेगा, तापमान गिरेगा 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, पहाड़ों में हुई बर्फबारी और प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के चलते रात्रि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इन कारणों के चलते 31 दिसंबर तक प्रदेश में पाला पड़ने और रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी अधिक होने से अलसुबह धुंध रहेगी।

  • जिला    अधिकतम    न्यूनतम
  • नारनौल      20.5        0.3
  • हिसार         15.0        0.0
  • अंबाला        15.4        3.5
  • भिवानी        14.0       3.0
  • करनाल       15.4        2.6
  • रोहतक        14.6        2.6
  • सिरसा         12.0        2.5
  • कुरुक्षेत्र        15.5        3.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed