फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather News: Haryana has received six percent less rainfall

हरियाणा के नौ जिलों में बादल बरसे, 12 जिले पानी को तरसे, प्रदेश में छह फीसदी कम बरसात

Wed, 09 Sep 2020 02:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 02:14 AM IST
सार

  • पंचकूला में 62, रोहतक में 52, भिवानी में 40 प्रतिशत कम बारिश 
  • प्रदेश में एक जून से 8 सितंबर तक होती है औसतन 395.7 एमएम बारिश

विज्ञापन
Haryana weather News: Haryana has received six percent less rainfall
फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के नौ जिलों में भले ही औसत से अधिक बारिश हुई है लेकिन प्रदेश में अब तक छह फीसदी से कम बारिश हुई है। सात जिलों में जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो सूखे की नौबत आ सकती है। इन जिलों में खरीफ की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक जून से 8 सितंबर तक 373.1 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 395.7 एमएम औसत बारिश होती है। हिसार समेत 12 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


पंचकूला में 62 प्रतिशत कम हुई बारिश 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 12 जिलों में कम बारिश हुई। पंचकूला में 62 प्रतिशत, रोहतक में 52, भिवानी में 40, महेंद्रगढ़ में 31, रेवाडी में 20, अंबाला में 28, जींद में 19, हिसार में 13, पानीपत में 13, पलवल में 14, यमुनानगर में 11 और सोनीपत में एक प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बाकी जिलों में मानसून की बारिश सामान्य या इससे अधिक दर्ज की गई। सिरसा में 61, कैथल में 51 और करनाल में 47 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 
विज्ञापन


13 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम 
प्रदेश में 3 सितंबर से मानसून की सक्रियता बनी हुई है और अब मानसून की टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके चलते मानसून की सक्रियता प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों में थोड़ी कम होने की संभावना है। इससे 13 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीचबीच मे आंशिक बादल छाए रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कुछ-एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सताने लगी गर्मी 
अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने लगी है। भिवानी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप रही। हालांकि हवा में ठंडक है लेकिन कड़ी धूप के कारण लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed