फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Forecast Update Today Meteorological Department issued red alert

Haryana Weather News: हरियाणा में घने कोहरे की चादर, 22 जिलों में आज रेड अलर्ट, हिसार में चली शीतलहर

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
सार

राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। रेड अलर्ट उस स्थिति में घोषित किया जाता है, जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने की आशंका रहती है। वहीं 29 और 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Weather Forecast Update Today Meteorological Department issued red alert
फतेहाबाद शहर में शाम छह बजे छाई गहरी धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूरे हरियाणा में बुधवार को घने कोहरे की चादर छाई रही। हवा की धीमी गति और नमी की वजह से दोपहर तक धुंध में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हिसार, करनाल, भिवानी, सिरसा में दृश्यता 20 से 50 मीटर की दर्ज की गई। हिसार के कुछ इलाकों में शीतलहर भी चली। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हरियाणा के सभी शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। रेड अलर्ट उस स्थिति में घोषित किया जाता है, जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने की आशंका रहती है। वहीं 29 और 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धूप नहीं निकलने की वजह से कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही। कई शहरों में दिन व रात के तापमान में मात्र चार से छह डिग्री का अंतर रह गया है। 
विज्ञापन


रोहतक में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऐसी स्थिति भिवानी में भी देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों में बर्फबारी हुई। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में नमी आई और इसके परिणामस्वरूप घना कोहरा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हवा की गति भी काफी कमजोर है। 30 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हवा की गति और धीमी पड़ जाएगी। इस पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में तो बारिश होगी, मगर पंजाब व हरियाणा में बारिश की बहुत कम संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर एक जनवरी से खत्म हो जाएगा। उसके बाद फिर से घना कोहरा पड़ेगा।

हिसार-झज्जर-रोहतक में कोल्ड डे की स्थिति

राज्य के कुछ जिलों में कोल्ड डे दर्ज की गई। कोल्ड डे की स्थिति उसे कहते है, जब दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे और सामान्य से छह डिग्री हो। हिसार, झज्जर और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों के लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।

           कहां कितना तापमान रहा

शहर अधिकतम न्यूनतम
हिसार 15.7 7.8
रोहतक 12.9 8.3
करनाल 20.7 8.5
भिवानी 13.4 6.9
झज्जर 12.5 7.7
महेंद्रगढ़ 16.4 6.2
सोनीपत 14.0 9.7
अंबाला 21.0 5.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed