फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather: Cold increased in Haryana due to snowfall in Himachal, visibility up to 50 meters due to fog

Haryana Weather: हिमाचल में बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंड, धुंध से दृश्यता 50 मीटर तक, आज भी अलर्ट

Sun, 03 Dec 2023 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 01:29 AM IST
सार

हरियाणा में यमुनानगर व फतेहाबाद सबसे ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक गिरा है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Cold increased in Haryana due to snowfall in Himachal, visibility up to 50 meters due to fog
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हिमपात के कारण हरियाणा में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री तक गिरा है। शनिवार को यमुनानगर और फतेहाबाद इस सीजन में सबसे अधिक ठंडे शहर रिकॉर्ड किए गए। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य के लगभग सभी शहरों में शनिवार सुबह जबरदस्त धुंध छाई रही।
विज्ञापन


इससे अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और रोहतक में दृश्यता 10 से 50 मीटर की रही। कुछ इलाकों में 11 बजे के आसपास धूप तो निकली मगर तपिश का कोई खास असर नहीं पड़ा। पूरे दिन कंपकपी छाई रही। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे कम रोहतक का 21.9 रिकॉर्ड किया गया। सोनीपत में 2.4, सिरसा में 2.3 और करनाल में 2.1 डिग्री की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, समदो में माइनस 2.6, कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को सिस्सू में 25, कोकसर में 20 और रोहतांग दर्रा में 40 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई।अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में 12 से 27 सेंटीमीटर तक हुई बर्फबारी से मनाली-लाहौल का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। हालांकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली।

पूर्वानुमान : बारिश के आसार नहीं, पर बर्फीली हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिसंबर रविवार को सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर लोगों को यातायात के समय एहतियात बरतने की सलाह दी है। पहाड़ों से पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि दो से तीन दिन के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल अभी तीन से चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं।


दिल्ली में खराब मौसम के चलते 20 उड़ानों का मार्ग बदला
खराब मौसम के चलते शनिवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम 20 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। सुबह 7:30 से 10:30 बजे के बीच कम दृश्यता के चलते उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। 13 उड़ानें जयपुर भेजी गईं। इसके अलावा चार अमृतसर और लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ एक-एक फ्लाइटें भेजनी पड़ीं। सुबह 8:10 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दिल्ली हवाईअड्डे ने कम दृश्यता के बारे में जानकारी दी। इस बीच, विस्तारा एयरलाइंस ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कम दृश्यता के चलते उसकी तीन उड़ानों को दिल्ली हवाईअड्डे से डायवर्ट किया गया। दो उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। दिल्ली हवाईअड्डे के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह कम दृश्यता दर्ज की गई। कई इलाकों में घना कोहरा भी देखा गया।

किस शहर का कितना रहा तापमान
शहर          अधिकतम            न्यूनतम
  • फतेहाबाद        24.5             10.4
  • यमुनानगर        24.8             10.4
  • करनाल           24.4             10.9
  • सिरसा             25.6             11.1
  • हिसार             24.3             11.2
  • सोनीपत          24.1             11.9
  • अंबाला            22.1             12
  • झज्जर             23.0             12.2
  • रोहतक           21.9             12.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed