{"_id":"6616df52f4be5a375d0e1f53","slug":"haryana-weather-chances-of-hailstorm-in-eight-cities-of-the-state-possibility-of-rain-in-all-the-districts-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: प्रदेश के आठ शहरों में ओलावृष्टि के आसार, सभी जिलों में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: प्रदेश के आठ शहरों में ओलावृष्टि के आसार, सभी जिलों में बारिश की संभावना
Thu, 11 Apr 2024 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:01 AM IST
सार
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। इसको लेकर पूर्वानुमान जारी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आठ शहरों में ओलावृष्टि के आसार है तो सभी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 अप्रैल शनिवार को हरियाणा के आठ शहरों में ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
15 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी किसानों से अपनी फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य के किसानों से मौसम विभाग ने अपील की है कि वह खेतों से अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करें।
अपेक्षित बारिश व आंधी की वजह से खेतों की सिंचाई स्थगित कर दें। ओलावृष्टि के दौरान मवेशी को चोट पहुंच सकती है। ऐसे में उन्हें सुरक्षित स्थान में रखें। बुधवार को नूंह का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।