फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jat reservation agitation: Haryana violence reports file this month

इस महीने फाइल होगी हरियाणा हिंसा की रिपोर्ट, अफसरों पर गिरेगी गाज

Wed, 13 Apr 2016 11:00 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
Jat reservation agitation: Haryana violence reports file this month
हरियाणा के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह इस महीने जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे। इसके बाद कई अफसरों पर गाज गिरनी तय है। दंगों को रोकने में अधिकारियों की नाकामी की जांच कर रही प्रकाश सिंह कमेटी फाइनल रिपोर्ट इस महीने सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि दंगों के दौरान बड़े अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए छोटों को आगे कर दिया। इससे हिंसा को नहीं रोका जा सका। हालांकि कमेटी को यह रिपोर्ट 45 दिन के अंदर सौंपनी थी, लेकिन समय बढ़वा लिया गया है। उधर सरकार को भी रिपार्ट का इंतजार है ताकि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ को रोकने में नाकाम रहे अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे। सरकार ने जांच के लिए यूपी के डीजीपी रहे प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर आठ जिलों में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने दो मार्च को जांच शुरू की थी और 45 दिन के अंदर रिपोर्ट देनी थी, लेकिन जांच के दौरान कई अन्य पहलू सामने आने के कारण जांच रिपोर्ट इस महीने के आखिर में सौंपी जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है और उसे इस महीने के आखिर तक हर हाल में सरकार को सौंप दिया जाएगा।  

हम रिपोर्ट को लगभग तैयार कर चुके हैं और उसे फाइनल टच दिया जा रहा है। रिपोर्ट को पूरी करके इस महीने के आखिर में सरकार को सौंप दिया जाएगा। उस पर किस तरह का एक्शन लेना है, यह सरकार को तय करना है। 

- प्रकाश सिंह, पूर्व डीजीपी 

दंगों के दौरान जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उन पर पहले भी कार्रवाई की गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने पर उसको देखा जाएगा और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उन पर कार्रवाई जरूर होगी। 
- सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed